
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत हाता स्थित अन्नपूर्णा फाइनेंस बैंक के कर्मचारी आदित्य साहू से बाइक सवार हथियार बंद दो अपराधियों ने लूट का प्रयास किया. विफल होने पर अपराधियों ने आदित्य साहू को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. इधर स्थानीय लोगों ने आदित्य को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में आदित्य ने बताया ने वह अन्नपूर्णा फाइनेंस बैंक में कलेक्शन का का काम करता है. सोमवार को वो कलेक्शन कर बैंक जा रहा था. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से उनकी बाइक पर धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर ही गिर गया. दोनों ने अपना मुंह बांधा हुआ था. उनमें से एक ने बंदूक निकाल ली और रुपए लूटने का प्रयास किया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ को देखते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए.







