
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस की एक युवती ने प्रेमी द्वारा साथी के साथ संबंध बनाने का विरोध किया तो प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर युवती की पिटाई कर सड़क के किनारे बेसुध हालत पर फेंक दिया मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है सूचना मिलने पर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

इधर युवती की निशानदेही पर पुलिस जब गुरुवार को होटल पैराडाइज रेस्टोरेंट एंड लॉज में छापामारी करने पहुंची तो पुलिस को अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का पता चला पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं पुलिस बार से सभी थाना सभी सामानों को जप्त कर थाना ले गई। युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात 8:30 बजे उसे निलेश ने फोन किया फोन से रेस्टुरेंट के संचालक अनिस झा उर्फ बाबू झा से बात हुई जिसने उसे हाईवे चलने को कहा, वह राजी हो गई रात को वह आर डी टाटा गोल चक्कर के पास पहुंची।

थोड़ी देर बाद अनीस, नीलेश मारू, और गोल्डी कार से आए और उससे बैठाकर हाईवे स्थित माउंट व्यू होटल ले गए। वहां पर सभी खाना खाया और दारू पिया। दारू पीने के बाद अनीस दबाव बनाने लगा कि कि उसके दोस्त गोल्डी के साथ शारीरिक संबंध बनाओ।

युवती ने बताया कि अनीस उसके साथ पूर्व में भी शारीरिक संबंध बना चुका है, इसका विरोध करने पर निलेश ने उसका साथ दिया तो गोल्डी और अनीश मिलकर नीलेश के साथ लड़ाई करने लगे और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे तब वहां विक्की, रोहन, गोलू और अज्जू आ गए और वे लोग भी उससे उलझ गए। जिस पर निलेश ने घर जाने को कहा लेकिन वह नहीं गई । वहां से उसे जबरदस्ती कार में अनीस विक्की और गोल्डी ने बैठाया और साथ में नीलेश और मारू भी उसी कार में बैठकर पैराडाइज होटल ले गए यहां पर युवती के साथ मारपीट किया और बदतमीजी की और मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया वहां से फिर सभी भाग गए। पुलिस ने इस मामले में अनिस झा को गिरफ्तार किया है। अनिस झा भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।







