
जमशेदपुर : बुधवार को जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी में महिला के साथ छेड़छाड़ और छिनतई मामले के बाद अभियुक्त गुरुवार को समझौता करने पहुंचे। समझौता नहीं होने के बाद युवकों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की साथ ही तलवार भी लहराया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी थाना को दी। सूचना पाकर गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा पंहुचा और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए क्यू आरटी टीम को लगाया गया है।

घटना के संबंध में जोगिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात को उसके वाहन चालक और चालक की पत्नी के साथ आकाश, राहुल, सुमित और चिंटू ने छेड़खानी की ओर सोने की चेन छीन कर फरार हो गए थे।। इसी बात को लेकर गुरुवार को आकाश उनके साथ समझौता करने पंहुचा था। समझौता नहीं करने पर थोड़ी देर बाद चारो युवक आए और इलाके में तोड़फोड़ करने लगे।







