
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 1 बी एक जरूरतमंद असहाय परिवार को मदद की जरूरत है. इस परिवार में कैंसर पीड़ित मां को अपनी लाडली के हाथ पीले करने की चिंता है. महिला (मां) पैसों की अभाव से अपना इलाज भी नहीं करा पा रही है, चाहती हैं कि उनकी बेटी का कन्यादान हो जाए, लेकिन वह असमर्थ हैं. इस बच्ची का विवाह 17 तारीख को होने वाला है. इसकी सूचना बिरसानगर भाजपा मंडल को महिला मोर्चा के महामंत्री मीरा साहू के द्वारा दिया गया. उसके बाद मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने मंडल के पदाधिकारियों के साथ इस परिवार से जाकर मुलाकात की आश्वस्त किया कि बिरसानगर मंडल यथासंभव उनकी मदद करेगा. साथ ही शहरवासियों से इस परिवार को सहयोग करने का निवेदन किया है.







