
चतरा : झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर में तिलक समारोह में विषाक्त भोजन खाने से 400 लोग बीमार पड़ गये है. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी है. सबको हंटरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों का इलाज बिहार के गया और डोभी में चल रहा है, जो वहां से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आये थे. लेकिन उनको विषाक्त बोजन परोस दिया गया, जिससे उनकी हालत खराब हो गयी. बताया जाता है कि चतरा जिले के वशिष्ठनागर थाना क्षेत्र के जोरी पीपरपाती गांव में धुर्वानंद शरण के घर में लोग तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आये थे. सबको खाना खाने के बाद फूट प्वाइजनिंग होने लगा. लोगों को उलटी होने लगा. कई लोगों को दस्त की भी शिकायत मिल गयी. उसके बाद कुछ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि तिलक चढ़ाने के लिए लोग राजस्थान से चतरा आये थे. लेकिन ऐसी घटना हो गयी.






