जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने हुई हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष पर कातिलाना हमला का मामला बड़ा बवाल बनता जा रहा है. इस मामले को लेकर हिमांशु सिंह के परिवार से मिलने मृतक हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह और हिमांशु की पत्नी से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे. उन्होंने यहां आने के बाद तमाम जानकारी हासिल की. परिजनों का हाल चाल जाना. पुलिस की भूमिका के बारे में बातें की. इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बिनोद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान परिवार को अर्जुन मुंडा ने ढांढस बंधाया. उन्होने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के सामने ही कैसे अपराधियों द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस को इसका जवाब देना चाहिए. दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. सिर्फ सस्पेंशन से काम नहीं चलेगा. सारे अपराधियों को तत्काल सजा मिलना चाहिए ताकि फिर से कोई ऐसी हिम्मत नहीं दिखा सके. उन्होंने इस मामले को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार को भी घेरा और कहा कि यह सरकार की विफलता का परिणाम है. परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक होनहार नवयुवक की जान अपराधियों ने ले ली और पुलिस दो दिनों तक सिर्फ कार्रवाई के नाम पर दो लोगों को पकड़कर जेल भेजा. इस तरह की कार्रवाई को किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं किया जायेगा.







