जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन पांडेय के नेतृत्व में बिष्टुपुर राधा गोविंद मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाला गया. इसमें भारत माता की जय और वंदे मात्रम का नारा लगाया गया. भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा के इस पावन अवसर पर हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करें तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें. “देश की शान, तिरंगा हमारी पहचान, एकता और राष्ट्रभक्ति से बढ़ेगा हिंदुस्तान”. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश शुक्ला, भाजपा वरिष्ठ वरिष्ठ नेता सुशील सोंथालिया, इंद्रजीत सिंह तोमर और बागा जी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, मंडल महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव और विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष अश्विनी मुखी, मंडल मंत्री विशाल सोना, गुरमीत सिंह, मोहित झा, दर्शन कौर, सुमित मुखी और निरंजन पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता के साथ बचों लोग उपस्थित थे.




