
जमशेदपुर : झारखंड साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर बेरहमी से शव दफनाने का मामला प्रकाश आने के बाद भाजपाइयों में उबाल है. इधर जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से बुधवार देर शाम झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए युवती को इंसाफ दिलाए जाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने झारखंड सरकार पर जोरदार हमले किए. उन्होंने कहा झारखंड बने 9 महीने ही हुए हैं लेकिन राज्य में 16 से भी ज्यादा युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है.
उन्होंने हर मोर्चे पर झारखंड सरकार को विफल बताया. आपको बता दें मेला से लौटने के क्रम में पूर्व प्रेमी ने अपने चार साथियों के साथ युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं पुलिस ने भी मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाई थी. और मामला पंचायत पर छोड़ दिया था. जहां पंचायत ने युवती का शव जबरन दफनाने का फरमान जारी कर दिया था. इधर मामला प्रकाश में आने के बाद युवती के शव को कब्र से निकाला गया. जहां पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ, कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. उधर गुमला के चैनपुर में भी पांचवीं की छात्रा के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. कुल मिलाकर भाजपाई इस मामले पर सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं.







