जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री सह अग्रणीय वैश्विक नेता नरेन्द्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आज भाजयूमो जमशेदपुर महानगर ज़िला अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी के नेतृत्व में साकची काशीडीह क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान हुआ. जनसंपर्क अभियान के तहत आमजन के बीच मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियां, लोक कल्याणकारी योजनाओं व हर क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख के विषय में जानकारियां साझा की.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह चौहान,चंदन चतुर्वेदी, शशांक शेखर,सुमित श्रीवास्तव,नारायण महतो,प्रकाश दुबे,अमित सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी,राकेश कुमार,ऋतुराज श्रीवास्तव,मुकेश सिंह,प्रद्युमन सिंह,सौरव कुमार,प्रियांसु सिंह, विक्की कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे














