
जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन स्व श्याम पात्रो व उनके सुपुत्र स्व मारुति पात्रो की स्मृति में किया गया. कोरनाकाल में उनकी मृत्यु हो गयी थी. शिविर का उद्घाटन जिले के सिविल सर्जन ने किया. शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस आयोजन में समिति के जमशेदपुर नगर इकाई संरक्षक हरिश्चंद्र भंज, संस्थापक उमाकांत दास, अध्यक्ष गुरुदेव पात्रो, सचिव रोहित तंतुबाई, कोषाध्यक्ष जगदीश दास, प्रखंड इकाई अध्यक्ष कार्तिक पात्रो, बनारस दास, जितेन दास, अजय दास, इशोक पात्रो, कृष्णा चंद्र पात्रो समेत समाज के अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.






