जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम इकाई, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान के सहयोग से चलाये जा रहे नेत्र ज्योति अभियान की 683वीं कड़ी बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के सहयोग से 15 से 17 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
15 जुलाई को नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा. 16 जुलाई को चयनित नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जायेगा. 17 जुलाई को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक चश्मा व दवा प्रदान करने के साथ आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी देने के बाद विदा किया जायेगा. उक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने दी.



