जमशेदपुर : प्रेरणा देने का सबसे बेहतरीन तरीका है प्रेरक कार्य करना. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के कम्पोनेन्ट डोनेशन एवं एसडीपी प्रभारी एवं टाटा स्टील कर्मी प्रभुनाथ सिंह हमेशा इस मामले में एक कदम आगे रहते हैं. बीती रात 10 जुलाई को अपनी कठिन परिस्थितियों में समय निकालकर श्री सिंह ने एक प्लेटलेट जरूरतमंद के लिए जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में अपना 22वां एसडीपी डोनेशन किया. (नीचे भी पढ़ें)

श्री सिंह ने अब तक कुल 56 बार रक्तदान किया है. इसी क्रम में आज टाटा स्टील कर्मी एवं यूनियन कमेटी मेम्बर अमनदीप ने प्रभुनाथ सिंह के आग्रह पर 8वीं बार एसडीपी डोनेट किया. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के महाप्रबंधक संजय चौधरी एवं वरीय तकनीशियन उपस्थित रहे. एसडीपी डोनेशन करने वालों को रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है.



