जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित टावर मैदान के समीप शुक्रवार देर शाम शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल लेकर गयी, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला का नाम पुष्पा भगत (42) है, जो मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करती थी. (नीचे भी पढ़ें)
महिला के शव का शिनाख्त उसके पति मनोज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया. महिला के पति ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर 1 के श्यामनगर में रहते है. महिला मजदूरी करती थी. वहीं उसे नशा करने की आदत है. संभवत: वह नशा कर गिर गयी होगी, जिससे उसकी मौत हो गयी है. वहीं महिला का पति शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचा है. महिला के दो बच्चे है और पति भी मजदूरी करता है. शनिवार को महिला के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.



