गालूडीह : महाकुंभ मेला में स्नान ध्यान को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है. शुक्रवार रात गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी पंचायत से 7 लोगों की टोली दारिसाई नवकुंज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए कार से रवाना हुए. इस दौरान युवकों ने बताया कि 144 वर्ष पश्चात अब यह महाकुंभ का योग आया है. इसलिए इस महाकुंभ में हर एक व्यक्ति को जाकर स्नान करना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि प्रयागराज के लिए बस और ट्रेन के टिकट का काफी प्रयास किया, लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं हो पाया. फिर तय किया कि अब वह इस दूरी को कार से ही तय करेंगे. प्रयागराज रवाना होने वालों में गौतम साहू, प्रकाश महतो, राजाराम महतो, आशीष चंद, प्रकाश दास, लखि कांत महतो, कौशिक साहू शामिल हैं.



