
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित हुरलुंग की झाड़ियों में 9 फरवरी की रात युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले प्रेमी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में युवती का प्रेमी सुमन सिंह राजपूत और उसका साथी सागर माहली शामिल है. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल लिया है. शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया. दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. इधर पुलिस ने पीड़ता का भी मेडिकल करवाकर उसका 164 का बयान दर्ज करवाया है. बता दें कि 9 फरवरी की रात पीड़िता के प्रेमी ने उसे अपनी बहन से मिलवाया और फिर वहां से हुरलुंग ले गया जहां उसका साथी पहले से ही मौजूद था. दोनों ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर देर रात उसे उसके घर पर छोड़ दिया था.






