
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयांडीह शीतला मंदिर के पास झगड़ा सुलझाने गए तरूण उर्फ चीकू पर झगड़ा कर रहे युवकों ने फायरिंग कर दी. गोली चीकू के बायीं ओर से सिर को छूते हुए निकल गई. इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
चीकू के साथियों ने बताया कि वह सांप पकड़ने का काम करता है. वह बाइक से अपने घर जा रहा था. शीतला मंदिर के पास बांके, राहुल, राज और एक अन्य युवक किसी के साथ झगड़ा कर रहे थे. चीकू झगड़ा सुलझाने गए था. इसी बीच उनमें से किसी ने बंदूक निकली और चीकू पर फायर कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक से पूछताछ करने सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां जांच की जा रही है. (नीचे देखें फोटो)






