
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा मध्य विद्यालय में मंगलवार-बुधवार की रात हाथियों ने विद्यालय के किचेन शेड का दरवाजा तोड़कर किचन में रखे चावल को खा लिया है. इस संबंध में स्कूल के शिक्षक ने बीआरसी को सूचना दी है. कहा कि बीती रात एक हाथी गांव में प्रवेश कर उत्पात मचाया है. हाथी ने स्कूल के दरवाजा तोड़कर कुछ चावल को खा लिया है. हाथी ने खेत में धान की फसल को खाकर और पैरो तले रौंदकर बर्बाद कर दिया है. सूचना पाकर बुधवार सुबह बन रक्षी बलराम मुंडा मौरबेड़ा गांव पहुंचकर हाथी द्वारा किये गये क्षतिपूर्ति का आकलन किया. वन रक्षी ने स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों के बीच फार्म का वितरण किया. कहा कि फार्म भरकर ग्रामीण वन विभाग कार्यालय में जमा करें विभाग द्वारा लोगों को मुआवजा दी जाएगी.



