जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में चेक बाउंस मामले में सजा सुनाये जाने के बाद भाजपा नेता और करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि षड़यंत्र के तहत, राजनितिक द्वेष और उनकी बढ़ते लोकप्रियता के चलते समरेश सिंह ने उनके साथ छल किया हैं. चूंकि, परिवादी द्वारा मुझे पैसे देने का कोई प्रमाण कोर्ट में नहीं दिया गया हैं इसलिए इस आदेश के विरुद्ध वे जिला न्यायलय में अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि उनको कोर्ट पर पूरा भरोसा है. बहुत जल्द ही सत्य सबके सामने आयेगा. उन्होंने कहा कि समरेश सिंह पर वे जल्द ही मानहानि का केस भी दायर करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
गौरतलब है कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा के रहने वाले समरेश सिंह ने वर्ष 2019 में राजीव चौहान के खिलाफ केस दायर किया था. उनको 6 माह की सजा सुनायी और उन पर 2.79 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. कुल 6.79 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा गया है.



