जमशेदपुर: “स्वच्छ भारत, स्वच्छ भविष्य” के संकल्प को साकार करने के लिए एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न युवाओं और संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई.इस अभियान में ग्रीनकैप्स, स्वच्छता पुकारे, रोटरेक्ट सेवारत, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के रोटरेक्ट क्लब, तथा एनएसएस (नेशनल सर्विस स्कीम) के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने मिलकर न केवल स्वच्छता का संदेश फैलाया, बल्कि लगभग 200 किलोग्राम कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण भी किया.(नीचे भी पढे)

.अभियान का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना था, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी था कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है. शायद हमें यह न करना पड़ता यदि सभी शहरवासी अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभाते. यह देखकर मन में बहुत पीड़ा होती है की जिस प्रतिमा में आपने देवी का आह्वान कर 9 दिन बड़े ही धूमधाम से पूजन अर्चन किया.(नीचे भी पढे)

साधना के दसवें दिन उसी देवी की प्रतिमा को आप नदी के तट पर इस प्रकार छोड़ जाएं. इस स्वच्छता पहल ने यह दिखा दिया कि जब युवा एकजुट होकर कुछ ठान लें, तो बदलाव निश्चित है. इस अवसर पर गौरव आनंद के नेतृत्व में,पंकज ,कृष, संजय, खुशबू , प्रेम, अभिजीत , निवेदिता , अंकु,नीलू, सुजाता ,सोनम ,तेजस ,शंकर ,सुषमा ,दिलखुश ,सुमित,शालिनी ,आस्था, रश्मि आदि की उपस्थिति सराहनीय थी.














