
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ठंड ने अपना प्रकोप शुरू कर दिया है. बागबेड़ा में ठंड से एक अधेड़ की मौत का मामला प्रकाश में आया है. बागबेड़ा के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी क्वार्टर नंबर 104/2 निवासी 51 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की मौत हो गई. इस संबंध में मृतक की पत्नी कुसुम देवी के बयान पर बागबेड़ा पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. मिली जानककियाारी के अनुसार बुधवार की सुबह ओमप्रकाश सिंह की ठंड से मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.





