जमशेदपुर : कानून और प्रशासन के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करने का इतिहास रहा है कांग्रेस पार्टी का और इसका जीता जागता उदाहरण है, वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह. जमशेदपुर की जनता भली भांति परिचित है भाजपा की कार्यशैली से, जमशेदपुर से झारखंड राज्य को दो-दो मुख्यमंत्री देने के बावजूद भी और झारखंड राज्य में अधिकतम समय तक सत्ता में रहने के बावजूद भी जमशेदपुर को आज तक फ्लाईओवर नसीब नहीं हो पाया था, एमजीएम अस्पताल की बदहाली किसी से छुपी नहीं थी, आज जुगसलाई में फ्लाई ओवर सीना ताने खड़ा है. एमजीएम अस्पताल में उच्चतम स्तर का इलाज़ उपलब्ध है, सैकड़ों करोड़ की लागत से नया भव्य अस्पताल का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा सरकार की गलत नीतियों के वजह से इंटर कॉलेज में नामांकन संभव नहीं हो पा रहा था जिससे झारखंड के लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटका था जिस पर मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई शुरु कर इंटर कॉलेज में नामांकन शुरु करवाया, होल्डिंग टैक्स वृद्धि और लग रहे ब्याज को माफ कराने का मंत्री बन्ना गुप्ता ने वायदा किया था. यह सारी बातें कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह महासचिव राजीव मिश्रा ने कहीं. श्री मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री से उन्होंने आग्रह किया और मुख्यमंत्री ने इस फैसले को वापस लेते हुए होल्डिंग टैक्स के दौरान लगे ब्याज को भी माफ कर दिया. साथ ही जिन्होंने टैक्स या ब्याज दिया था या दिया है, उसका भी समायोजन हो गया. कांग्रेस पार्टी अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के सामने आती है और इसलिए जनता कांग्रेस पार्टी से कनेक्ट हो रही है और भाजपा के नेतागण चाहते हैं की भाजपा नेताओं के अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों में लिप्त होने के बावजूद उनका बेल करवाने के लिऐ प्रशासन और कानून को प्रभावित करने का प्रयास किया जाए.




