जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना काल को देखते हुए इस साल मिलाद उन नबी के अवसर पर आजादनगर से किसी तरह का कोई जुलूस नहीं निकला जाएगा. गुरुवार को इसके लिए सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट के नेतृत्व में आजादनगर थाना में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सिटी एसपी के अलावा पटमदा डी एसपी विजय महतो, आजादनगर थाना प्रभारी विष्णु राउत और पीस कमिटी के सदस्य मौजूद थे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस साल कोरोना को लेकर इलाके से जुलूस नहीं निकाला जाएगा, लोग अपने घरों में मौजूद होकर ही इस साल त्योहार मनाएंगे. इस बात पर पीस कमिटी के सदस्यों ने भी हमी भारी.इस साल पर्व घर पर ही रहकर मनाया जाएगा.








