
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साउथ पार्क की स्थित एक बंद क्वार्टर में बुधवार की दोपहर चोरी करने घुसे तीन चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और तीनों चोरों को उठाकर थाने ले गई. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए कुछ सामान बरामद किया हैं. स्थानीय लोगों द्वारा की गयी मारपीट से तीनों घायल हुए थे. उसके बाद सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर जाया गया. पुलिस इनसे थाने में पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार साउथ पार्क में एक बंद क्वार्टर से तीनों चोरी कर रहे थे. क्वार्टर के मालिक अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं. तीनों इसके पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.







