
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 13बी में नशेड़ियों का तांडव देखने को मिला. सोमवार की रात नशे की हालत में सभी नशेड़ी आपस में भिड़ गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इधर पुलिस को देखकर सभी नशेड़ी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बाहर से नशे करने की लिए नशेड़ी पहुंचते है. सभी एक जगह इकट्ठा होकर गाली गलौज करते है जिससे आस पास के लोगों को भी काफी परेशानी होती है. फिलहाल पुलिस ने इलाके में फिर से नशेड़ियों के जामवाड़े को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
















