
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत न्यू रुपनगर में नाली विवाद को लेकर पड़ोसी के साथ हुए झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक महिला भी शामिल है. घायलों में निर्मला देवी, जनार्दन प्रसाद और नीतीश कुमार शामिल है. इधर घटना के बाद घायलों ने अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए निर्मला देवी ने बताया कि बस्ती के सड़क किनारे से गंदा पानी जाने के लिए नाली बनाया गया है जो पूरे बस्ती का गंदा पानी उस नाली के माध्यम से ड्रेन में जाता है, लेकिन कुछ दिन पहले पड़ोस में दुर्गा साह नामक व्यक्ति द्वारा फ्लैट का निर्माण कराने के बाद से नाली बंद करने का प्रयास किया गया जिसको लेकर अक्सर विवाद हो रहा था. इसको लेकर आज एक बार फिर दुर्गा साह ढलाई करवा कर नाली और ड्रेन को बंद करने लगा जिसका विरोध करने पर दुर्गा साह उसके बेटे उपेंद्र, जगत और परिवार के अन्य सदस्यो ने हेलमेट और पत्थर से हमला कर दिया. इस घटना में उसे उनके पति जनार्दन प्रसाद और पुत्र नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सिर में काफी चोट लगी है. वही परिवार कहना है कि घर के अन्य तीन चार सदस्यों को भी चोट लगी है. फिलहाल इन घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में किया जा रहा है.




