
जमशेदपुर : जमशेदपुर कदमा थाना अंतर्गत चंडी बाबा मंदिर के प्रांगण में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था. वहीं बुधवार देर रात परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप चंडी बाबा के परिवारवालों पर लगाते हुए बस्तीवासियों के साथ चंडी बाबा मंदिर प्रांगण में जमकर बवाल काटा था. वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को बल का भी प्रयोग करना पड़ा था. वैसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता के बाद देर रात किसी तरह से मामले को शांत कराया गया. वहीं आज एकबार फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया है. जहां परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है.
परिजनों ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी कराए जाने की मंग की है. साथ ही जिले के उपायुक्त और एसएसपी से मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है. गौरतलब है कि कदमा भाटिया बस्ती स्थित चंडी बाबा मंदिर परिसर में काम करने वाले 14 साल के एक बच्चे की फांसी से लटकी हुई लाश बराामद की थी. पुजारी के परिवार का घर भी मंदिर से सटा हुआ था. मंदिर परिसर में ही वह बच्चा काम करता था, जिसके बाद उसका शव बरामद किया गया. लोगों का कहना है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को लटका दिया गया है, जिस कारण इस मामले में हत्या का मुकदमा दायर किया गया है.






