• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela-Matha-Jhudia-HarijanBasti-people-Status : सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है गम्हरिया प्रखंड का मथा मथा झुड़िया हरिजन बस्ती, एक अदद आवास के लिए तरस रहे ग्रामीण

Saraikela-Matha-Jhudia-HarijanBasti-people-Status : सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है गम्हरिया प्रखंड का मथा मथा झुड़िया हरिजन बस्ती, एक अदद आवास के लिए तरस रहे ग्रामीण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष कुमार
आदित्यपुर :
देश बदल रहा है…. झारखंड भी बदल रहा है…. उसी बदलते झारखंड की एक तस्वीर आप देखिए कितना बदला झारखंड ! केंद्र से चलकर राज्यों तक सरकारी योजनाएं आती है, मगर जरूरतमंदों की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही गरीबों की योजनाएं दम तोड़ देती है. इसका जीता- जागता उदाहरण अगर आपको देखना हो तो चले आइए झारखंड के उद्योग नगरी सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय से महज 7 किमी की दूरी पर बसे दलित आदिवासियों के इस झोपड़पट्टी में. ये कांड्रा पंचायत में पड़नेवाले पहाड़ी नाले के समीप बसा मथा झुड़िया हरिजन बस्ती है. इस बस्ती में सैकड़ों भूमिहीन दलित आदिवासी परिवार रहते हैं. कड़ाके की ठंड हो, चिलचिलाती धूप यो या मूसलाधार बारिश का मौसम इनके पास आज भी सर छुपाने के लिए अदद सरकारी आवास भी मय्यसर नहीं है. इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, बिरसा आवास और न जाने कितनी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के लिए चला रही है मगर इनका दुर्भाग्य देखिये आजतक इन्हें सर छुपाने के लिए किसी भी योजनाओं से नहीं जोड़ा गया आखिर क्यों ? किसके लिए बना झारखंड ? इनके पास अगर कुछ मिलेगा तो वो वोटर कार्ड क्योंकि अपनी सरकार चुनने के लिए वोटर कार्ड जरूरी है. इनका दुर्भाग्य देखिये पहले ये सभी दलित आदिवासी रेलवे की जमीन पर बसे थे, वहां से इन्हें उजाड़ा गया, फिर ये पहाड़ी नाले के पास आकर बसे हैं इनके पास अपना कुछ भी नहीं है. गाहे- बगाहे कभी कभार अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा यहां आकर कंबल, खाद्यान्न आदि का वितरण कर इनकी समस्याओं से शासन- प्रशासन को अवगत कराने का भरोसा दिलाकर चले जाते हैं. ये बेचारे इस उम्मीद में रहते हैं कि अब उनका कायाकल्प होगा, मगर हालत जस की तस बनी हुई है. झारखंड सरकार अपने दो वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने पंचायत- पंचायत “आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार” के माध्यम से लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का दंभ भर रही है. क्या इन भूमिहीन, लाचार और बेबस दलित आदिवासियों के लिए सरकार के पास कोई योजनाएं नहीं? (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

क्या कहते हैं गांव के आदिवासी परिवार के लोग….
वैसे हमने इनके दर्द को लेकर प्रखंड कार्यालय का भी रुख किया मगर सारे अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को देने पंचायत में लगनेवाले “आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में निकले थे. इधर बस्ती की समस्याओं की सुध लेने पहुंची भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने हमें बताया कि इनके पास अपना कुछ भी नहीं. उन्होंने झारखंड सरकार से इन दलित आदिवासियों के लिए पक्के आवास मुहैया कराने की मांग की. वैसे भाजपा नेत्री ने यह भी कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का सपना है कि हर भूमिहीन के लिए पक्का मकान बने फिर पिछले 7 सालों में इनके लिए पक्के मकान क्यों नहीं बने, जबकि पांच साल राज्य में डबल इंजन की सरकार रही. उस वक्त इन भूमिहीनों की सुध लेने कोई भाजपाई क्यों नहीं आया अगर आया तो इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित क्यों नहीं किया ? बहरहाल सवाल बहुत हैं, लेकिन समाधान कौन करेगा ? जरूरत है राजनीति छोड़ केंद्र और राज्य की योजनाओं को इन तक पहुंचाने की पहल करने की. तभी सरकारी योजनाओं की सार्थकता होगी.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur missing – सोनारी में छह माह की गर्भवती महिला लापता, पति से विवाद होने के बाद घर से लापता हुई महिला
खबर

Jamshedpur missing – सोनारी में छह माह की गर्भवती महिला लापता, पति से विवाद होने के बाद घर से लापता हुई महिला

June 5, 2026
Jamshedpur body found – जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या कारणों की तफ्तीश में जुटी पुलिस
खबर

Jamshedpur body found – जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या कारणों की तफ्तीश में जुटी पुलिस

June 5, 2026
Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
Next Post

Jamshedpur : शिरडी साई ट्रस्ट व रोटरी क्लब जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से पलाशबनी में कंबल व फूड पैकेट का वितरण

Chandil-Jyothi-Fellowship : 55 विधार्थियों को ट्राइबल कल्चर सोसायटी जमशेदपुर से मिलेगी छात्रवृत्ति

Jamshedpur-Rural : सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जीवन देश के लिए समर्पित था, हमने एक सच्चा देश भक्त खो दिया : कुणाल षाड़ंगी

Jamshedpur-Rural : सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जीवन देश के लिए समर्पित था, हमने एक सच्चा देश भक्त खो दिया : कुणाल षाड़ंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur missing – सोनारी में छह माह की गर्भवती महिला लापता, पति से विवाद होने के बाद घर से लापता हुई महिला

Jamshedpur body found – जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या कारणों की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur missing – सोनारी में छह माह की गर्भवती महिला लापता, पति से विवाद होने के बाद घर से लापता हुई महिला

Jamshedpur body found – जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या कारणों की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News