
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह से गायब युवती के साथ बलात्कार करने और तस्करी करने का प्रयास करने के आरोपी बिहार के जमुई निवासी मुन्ना शुक्ला को पुलिस जमुई से गिरफ्तार कर देर रात शहर ले आई. पुलिस ने उसके पास से युवती को भी बरामद कर लिया है. सोमवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और आरोपी मुन्ना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर मुन्ना का कहना है कि उसने युवती का ना तो अपहरण किया है और ना ही उसे बेचने का प्रयास किया है. युवती खुद ही उसके साथ गई थी. (पूरी खबर पढ़ें)
हालांकि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बता दे कि परसुडीह की रहने वाली युवती के साथ जमुई के एक युवक ने बलात्कार किया और फिर उसकी तस्करी करने का प्रयास किया. युवती ने इसकी जानकारी फोन पर अपनी मालकिन को दी. युवती के मालकिन के बयान पर परसुडीह पुलिस ने बलात्कार और तस्करी का मामला दर्ज किया और दोनों को जमुई से बरामद किया.






