जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान, बाबू तिवारी उर्फ अजय सिंह और एक महिला को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उनके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई. यह तीनों गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी है, जो अभी जेल में बंद है. मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने सिदगोड़ा रोड नंबर 2 के क्वार्टर नंबर एक में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा अंशु चौहान, अखिलेश गिरोह का सक्रिय सदस्य और कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है. वह भालूबासा ग्वालाबस्ती का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, तीनों मंगलवार दिन में क्वार्टर में आए थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और संभवत है कि बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करेगी.



