जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर क्रॉस रोड नंबर 10 के रहने वाले जियाउल मुस्तफा खान के स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड को दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1.63 लाख रुपये गायब कर दिये. इस मामले की शिकायत साइबर थाना बिष्टुपुर में किया है. जियाउल ने कहा है कि 19 जुलाई की सुबह 9934872092 नंबर से उनको सुबह 10.47 बजे कॉल आया. कार्ड अपडेट करने की बात पोन पर बताया गया और अपडेट करने के लिए एनी डेस्क एप डाउनरोड करने बोला. इसके बाद पांच बार 1.63 लाख रुपये की निकासी हो गयी. दूसरी ओर, साइबर अपरादियों ने सोनारी निवासी सविता नागराजन को कॉल कर व्यूवर एप डाउनलोड करवाकर उनके खाते से 74 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसको लेकर भी शिकायत दर्ज करायी गयी है. सविता नागराजन ने बताया है कि साइबर अपराधियों ने 19 जुलाई को पहले वाट्सएप पर मैसेज भेजा था कि बिजली बिल बकाया है, काट दी जायेगी नहीं तो फाइन के साथ जमा करना होगा. इसके बाद न्होंने उस नंबर पर कॉल बैक किया. कॉल करते ही टीम व्यूवर एप डाउनलोड कराया और फिर उनके खाते से 49 हजार रुपये पहली बार में फिर दूसरी बार में 25 हजार रुपये निकाल लिये.






