जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में सेवा सदन अस्पताल के पीछे डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का गुरुवार को दूसरा दिन रहा. इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने डांस, ड्राइंग, क्राफ्ट और फन गेम्स खेले. क्राफ्ट में बच्चों ने रुई के गोले से फूलों को उटकेरा. वहीं बड़े बच्चों ने ग्लिटर शीट से घड़ी बनायी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इसमें स्कूल की शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुई जो बच्चों और बड़ों को इस क्राफ्ट को बनाने में सहयोग कर रही थी. वहीं बच्चों ने गुब्बारों के साथ जमकर मस्ती की. (नीचे पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो)
इस दौरान बच्चों के बीच नाश्ता और एनर्जी ड्रिंक का वितरण किया गया. वहीं कल यानी शुक्रवार को समर कैंप का अंतिम दिन होगा. इस दिन के लिए बच्चों के साथ स्कूल की शिक्षिकाएं भी काफी उत्साहित है. (नीचे भी पढ़े और देखें वीडियो)
कैंप में मुख्य रूप से स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पा तापड़िया, श्वेता शर्मा, शिक्षा अग्निहोत्री, स्वीटी साहू, फरहीन नाज, रितिका, शशिकला, ड्राइंग टीचर रोमा मन्ना, और डांस टीचर नंदिता महतो शामिल रही.



