जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को माई कंट्री इज माई फैमली संस्था ने जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार शास्त्रीनगर हिंसा में जनता का विश्वास जीतने के लिए उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. वहीं संस्था के सदस्यों ने बताया कि शास्त्रीनगर हिंसा मामले में कुछ असमाजिक तत्वों ने दो समुदाय को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया था. इसके कारण दोनों समुदाय के लोगों को कानूनी प्रक्रिया झेलनी पड़ रही है. संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने कहा कि उस दौरान एसएसपी की सूझबूझ से हिंसा पर काबू पर पाया और इस हिंसा की आग को रोकने का कार्य किया है. वहीं शास्त्रीनगर हिंसा मामले में एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिन भी दोषियों को जेल भेजा गया है, उनकी जांच की जा रही है और जो भी निर्दोष होगा उसे रिहा किया जायेगा. वहीं दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.



