रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : विधायक सुखराम उराँव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के क्रम में प्रखंड की ईटोर पंचायत के अंतर्गत मानीसाई एवं उलीबेड़ा के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्य़ाएं सुनीं. ग्रामीणों ने सड़क को अपनी मुख्य समास्या बताते हुए विधायक सुखराम उराँव से सड़क एवं एक आरसीसी पुलिया निर्माण की मांग रखी. इस मौके पर ग्रामीण मुंडा शंकर बोदरा, वार्ड सदस्य सिनू बोदरा, बुढ़न सिंह बोदरा, राम बोदरा , जापान सुंडी, झामुमो जिला सह सचिव सह प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान, प्रदीप महतो, हरीश होनहागा, अमर सिंह बोदरा, दिलीप बोदरा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे.



