• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur dc review meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक, ड्राई जोन, टैंकर से पेयजलापूर्ति, जल स्रोत मरम्मत एवं विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहरी क्षेत्र तथा सभी प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, ड्राई जोन की पहचान, टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति, चापाकल एवं जलमीनार के मरम्मतीकरण कार्यों के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ड्राई जोन एवं टैंकर से जलापूर्ति वाले क्षेत्रों की अद्यतन सूची उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं तथा प्रभावित क्षेत्रों के लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें. विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों, खासकर मानगो एवं बागबेड़ा में पेयजलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग एवं त्वरित समस्या समाधान के निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़े)

कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि पिछले एक माह में विभिन्न माध्यमों जैसे झारजल पोर्टल, सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के जरिए प्राप्त कुल 833 शिकायतों में से 755 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है. इस पर उपायुक्त ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में चापाकल एवं जलमीनार की मरम्मत हेतु प्रतिनियुक्त गैंगों के कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि सभी खराब जल स्रोतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सरकार के प्रावधानों के अनुरूप वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व जिले के सभी जलमीनार की टंकियों की अनिवार्य रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

उप विकास आयुक्त ने बताया कि वर्ष में दो बार टंकियों की सफाई का प्रावधान है, जिसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों की सूची पेयजल विभाग को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आवासों में शौचालय निर्माण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने चालू माह में 529 शौचालय निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया. बैठक में मार्च 2027 तक जिले के सभी गांवों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के लक्ष्य की भी समीक्षा की गई. इसके तहत कुल 1640 गांवों में से 357 गांवों को अब तक मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा चुका है, जबकि शेष गांवों में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य प्रगति पर है. (नीचे भी पढ़े)

उपायुक्त ने निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. मॉडल विलेज के लिए निर्धारित छह प्रमुख घटकों में ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण एवं शत-प्रतिशत उपयोग, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन शामिल हैं. उपायुक्त ने कहा कि इन सभी घटकों का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ही गांवों को वास्तविक रूप से मॉडल गांव बनाया जा सकता है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सुनील कुमार एवं सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

June 14, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

June 13, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

June 13, 2026
Next Post
Jamshedpur congratulations : जुगसलाई के पार्षद अनिल मोदी ने बंगाल में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओँ को दी बधाई, कहा – मोदी मैजिक आज भी कायम

Jamshedpur congratulations : जुगसलाई के पार्षद अनिल मोदी ने बंगाल में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओँ को दी बधाई, कहा – मोदी मैजिक आज भी कायम

jamshedpur baridih bjp : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बारीडीह में बांटी गई झालमुड़ी और लड्डू, सभी ने मनाया जश्न

jamshedpur baridih bjp : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बारीडीह में बांटी गई झालमुड़ी और लड्डू, सभी ने मनाया जश्न

jamshedpur bjp ceremony : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News