जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हत्याकांड के मामले में पुलिस लगातार भाजपा नेता और डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर दबिश बना रही है. लगातार छापामारी कर रही है. इस मामले को लेकर नीरज सिंह की पत्नी और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बयान जारी किया है. इस वीडियो के बाद भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के लोग एकजुट हुए है. नीरज सिंह के पक्ष में भाजपा के नेता कुलवंत सिंह बंटी समेत कई लोग नीरज सिंह के घर पर पहुंचे और सारी जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया है और कहा है कि इस मामले में पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय दुकानदारों और बार संचालकों को परेशान कर रही है. इस तरह की कार्रवाई गलत है.





