
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गंडक रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मिले शव की पहचान कर ली गई है. मृतक की पहचान मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी कनाई चंद्र पांडा के रूप में की गई है. मृतक जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बोलाई पांडा के मंझले भाई है. उन्होंने मानगो थाना में मृतक के गुमशुदा होने की भी शिकायत की थी. मंगलवार को उन्हें उनके सहकर्मी गौरव पाठक ने बताया की साकची में एक शव मिला है जो संभवतः उनके भाई का ही है. शव को देखने पर वह उनके भाई ही निकले. उन्होंने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ तेज़ी एवं लापरवाही से गाड़ी से धक्का मारने की शिकायत की है. ज्ञात हो कि साकची पुलिस ने गंडक रोड से एक वृद्ध को सड़क पर बेसुध पाया था. उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया था और उसकी पहचान में जुट गई थी. वैसे उनकी मौत के कारणों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो चुका है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई है. पुलिस पूरे मामले की तफ्दीश कर रही है.





