
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया थाना क्षेत्र के उदाल गांव निवासी दशमत मुर्मू के घर से सोमवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने घर के छप्पर फांदकर घर में रखे नगद 40 हजार रुपये, बर्तन और एक बाइक की चोरी की थी. पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटना के 12-15 घंटों के अंदर ही दो किशोर युवक और एक महिला को बंगाल से गिरफ्तार कर चाकुलिया थाना लाकर पूछताछ कर रही हैं. वही चोर के घर से पुलिस ने तीन स्कूटी और कई पित्तल के बर्तन को बरामद किया है. बरामद बर्तन में कुछ बर्तन दशमत मुर्मू के है जिसे परिवार के लोगों ने पहचान कर लिया है. पुलिस जेवर, नगद रुपये और बाइक को जब्त करने का प्रयास कर रही है. पुलिस हिरासत में लिये गये तीनों से बारी बारी से पूछताछ कर रही हैं.इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. बुधवार को पुलिस मामले की खुलासा करेगी.






