
जमशेदपुर : राजस्थान स्थित श्री श्याम खाटू श्याम के लिए भक्तों की टोली टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुरुवार को रवाना हुई. इसमें कुल सौ लोग शामिल है. ये लोग बाबा श्याम के दर्शन पाने के लिए टाटानगर से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से प्रस्थान किया. जय श्री श्याम के नारे से पूरा जमशेदपुर स्टेशन गूंज रहा था. श्याम बाबा के खाटू श्याम में फागुन महीने में बाबा श्याम की नगरी में मेले का आयोजन किया जाता है, जो 27 फरवरी से शुरू होता है. इस मेले में यहां के भक्त भाग लेंगे और सेवा भी करेंगे. यह मेला 7 मार्च यानी द्वादशी के दिन तक चलेगा. 7 मार्च को मेला का समापन होगा. इस मेले में भारत के हर कोने से लाखों की संख्या में भक्त आते है और खाटू श्याम बाबा का दर्शन करते है.







