
जमशेदपुर : अहमद कन्या विकास संस्था द्वारा गरीब लड़कियों के लिए नि:शुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स के पहले बैच के पूरा होने पर संस्था की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया. इसके पश्चात रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट और उपहार का वितरण किया गया. यह आयोजन अल शिफा इंग्लिश मीडियम स्कूल जुगसलाई में किया गया. इसमें अहमद कन्या विकास संस्था के निदेशक डॉ सोहेब अहमद, प्रेसिडेंट सज्जाद हुसैन, सेक्रेटरी नौशाद आलम, अल शिफा स्कूल के प्रिंसिपल जावेद और जेएमएम क्रीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष देवराज चौधरी, मुकेश, समाजसेवी शमशेर, जावेद अख्तर, सदस्य मेंबर लड्डन, शाहनवाज, आसिफ, साजिद, इमरान, चंदन, अफरोज मुदस्सीर शामिल हुए. संस्था की ओर से बताया गया है कि बेसिक कंप्यूटर क्लास का द्वितीय बैच 7 दिसंबर से शुरू होगा और संस्था द्वारा युवतियों के लिए सिलाई का भी कोर्स कराया जा रहा है. इस कोर्स का संचालन जुगसलाई के महतो पाड़ा रोड स्थित सलीम फ्लैट, इस्लाम नगर में किया जाता है.




