जमशेदपुर : जिला पार्षद कविता परमार ने मंगलवार को अपने क्षेत्र की आठों पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की. इसमें गरमी शुरू होते ही पानी की किल्लत से क्षेत्र के लोगों को हो रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि विगत 13 फरवरी को भी पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी को टैंकर से जलापूर्ति की मांग की थी. इसके आलोक में तारापोर कंपनी द्वारा टैंकर से जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है. आज की बैठक में अलग-अलग पंचायतों में टैंकर प्वाइंट एवं जिम्मेदारियां तय की गईं. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी जन प्रतिनिधि पंचायतों में निर्बाध जलापूर्ति जारी रखने का प्रयास करेंगे. बताते चलें कि बागबेड़ा वृहत जलापूर्ति योजना वर्षों से लंबित है और बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना में पीने योग्य पानी की उपलब्धता नहीं है. इससे क्षेत्र के लोग घोर जल संकट से त्रस्त हैं. बैठक में पंचायतों में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के साथ ही आगामी वर्षों में किये जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
आज की बैठक में जिला पार्षद डॉ कविता परमार, दक्षिण बागबेड़ा पंचायत मुखिया धन मुनि मार्डी, उत्तरी बागबेड़ा की मुखिया गौरी टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नागेश प्रसाद, उप मुखिया मुकेश कुमार, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत क मुखिया नीनू कुदादा, पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह, पूर्वी बागबेड़ा पंचायत मुखिया मायावती टूडू, मध्य बागबेड़ा की मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा, पश्चिमी भाग बड़ा पंचायत समिति सदस्य मनीषा हाइबुरू, उत्तरी कीताडीह पंचायत के मुखिया मनोज मुर्मू भी उपस्थित थे.



