
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश और करणी सेना झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सिंह का जन्मदिन 26 जनवरी को कदमा रामनगर रोड नंबर दो में मनाया गया. आयोजन में अखिलेश सिंह के पिता और क्षत्रिय महासभा के प्रदेश के वरीय संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, रामबालक सिंह, राजश्री, शिवपूजन सिंह, एमएस सिंह मानस, भारती सिंह, रामबाबू सिंह, विनय सिंह, उषा सिंह, राजेश चौधरी, गणेश सिंह, शिखा चौधरी और अन्य अतिथियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और आशीर्वाद दिया. इससे पूर्व बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना भी की गयी. इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी अखिलेश सिंह का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. युवाओं में इसको लेकर ज्यादा जोश देखने को मिला.







