
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित संजय नगर में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाये गए 66 घरों को रेलवे ने जल्द से जल्द खाली करने का नोटिस जारी किया है. इस मामले को लेकर बस्ती वासी उपायुक्त से मिले और उन्हे अपनी समस्या से अवगत कराया. बस्ती वासियों का कहना है कि संजयनगर में रहने वाले लगभग 90 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे आते है. ये लोग किसी तरह अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते है. अगर इनसे घर छीन लिया गया तो इनके पास इतने रुपये भी नहीं है कि ये किराए के मकान में रह सके. वहीं बस्तीवासियों के अनुसार रेलवे को जमीन की आवश्यकता भी नहीं है. सभी ने उपायुक्त से अतिक्रमण रुकवाने की मांग की है.

बर्मामाइंस में मंदिर का पुजारी ही कर रहा अतिक्रमण, उपायुक्त से शिकायत
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती के सूर्य मंदिर के पास खाली जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ईस्ट प्लांट बस्ती कंचन नगर विकास समिति को लोग सोमवार को उपायुक्त से मिले और उन्हे एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होने बताया कि सूर्य मंदिर का निर्माण बस्ती के लोगो ने श्रम दान से साल 2002 में बनवाया था. मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पंडित कमल नारायण चौबे को रखा गया था. अब कमल नारायण चौबे और उसकी पत्नी के द्वारा मंदिर के पास वाले जमीन पर कब्जा कर घर बनाया जा रहा है. बस्ती वासियों ने मांग की है कि मंदिर को सरकारी मद में चलाया जाए साथ ही अतिक्रमण किए हुए जमीन को मुक्त कराया जाए.






