
जमशेदपुर : सरायकेला खरसांवा और जमशेदपुर जिले को जोड़ने वाली कदमा-आदित्यपुर टोल ब्रिज से खरकई नदी में एक नाबालिग लड़की ने छलांग लगा दी. नदी में नहा रहे लोगों ने उसे पानी में कूदते देखा और तत्काल उसे नदी से निकाला. इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने मौके पर पीसीआर को भेजा और नाबालिग को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक कदमा के बागे बस्ती की रहने वाली है. वहीं मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. नाबालिग किसी युवक से प्रेम करती है, और उससे शादी करना चाहती है मंगलवार को युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर वह घर से पैदल ही निकली और टोल ब्रिज पर आकर थोड़ा देर खड़ी हो गई.
देखते ही देखते उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी. फिलहाल युवती का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वैसे युवती का इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बतायी जा रही है. अगर स्थिति बिगड़ेगी तो उसको बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भी रेफर किया जा सकता है.
पुलिस की ओर से इसका प्रयास किया जा रहा है कि कारण क्या है, यह पता लगाया जाये. वैसे आदित्यपुर-कदमा टोल ब्रिज सुसाइडल प्वाइंट के रुप में विकसित हो चुका है. यहां जाली लगाने का डिमांड काफी दिनों से हो रहा है ताकि आत्महत्या को रोका जा सके. कई लोगों ने यहां आत्महत्या की है और कई लोगों ने कोशिशें की हैै कि वहां से कूदकर जान दें, लेकिन इसको रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रहा.






