
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जैप 6 निवासी राधा कृष्ण गुप्ता के घर पर उनकी बहु शीतल द्वारा जबरदस्ती ताला तोड़कर घर में घुसने के बाद बुधवार को परिजन जमशेदपुर के सिटी एसपी से मिलने पहुंचे. राधा कृष्ण ने इस मामले की लिखित शिकायत सिटी एसपी से की है. उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी शीतल से हुई थी. शादी के बाद गर्भवती होने पर मात्र 6 माह ही वह घर पर रही और पिछले 11 माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी. कुछ दिनों पहले शीतल जैप 6 स्थित उनके क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर घुस गई और बाहर नहीं निकल रही है. उन्होंने कहा कि शीतल उन्हे धमकी दे रही है कि बेटे को बलात्कार के मामले में फंसा देगी, उनसे 25 लाख रूपये की मांग की जा रही है.







