जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से अपराध चरम पर है. बिष्टुपुर में खाओ गली में चली गोली को लेकर पुलिस अभियान अनुसंधान हीं कर रही थी कि शुक्रवार की रात एक बार फिर से अपराधियों ने जमशेदपुर शहर में गोली चलायी. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस गोली कांड में आशीष कुमार भकत नामक युवक घायल हो गया है जिसको टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि एलबीएसएम कॉलेज रोड में नल के पास लड़के अड्डाबाजी कर रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर लड़कों के बीच कहां सुनी हो गई जिसके बाद एक युवक ने सामने खड़े युवक पर गोली चला दी. गोली उसके कंधे में लगी जिसके बाद सारे लड़के वहां से भाग निकले. इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और वहां से खोखा बरामद किया है. इस घटना के बाद एक बार फिर से जमशेदपुर पुलिस की कमजोरी और उनकी कार्रवाई पर सवाल या निशान खड़े कर दिए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे के आसपास साईं कॉम्प्लेक्स के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़े. मौके पर आशीष भगत लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर गोली लगने के स्पष्ट निशान थे. घटना की सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया. घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनमें एक खाली खोखा और एक टूटी हुई मोबाइल स्क्रीन शामिल है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके. बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि “घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है. गोली क्यों चलाई गई, इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर यह किसी आपसी विवाद का परिणाम है इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आशीष का कुछ युवकों से पुराना विवाद था, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल को खुलकर स्वीकार नहीं किया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. टीएमएच के डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल गंभीर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है. शरीर के निचले हिस्से में गोली लगी है, जिससे अधिक रक्तस्राव हुआ है. फिलहाल इस गोलीकांड ने कीताडीह और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है.




