जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में सुरंजन मिश्रा (43) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह कार्यालय के सोफे में लेटा हुआ था और उसके सामने उसका मोबाइल रखा हुआ था. वहीं उसके एक हाथ में पिस्तौल थी. यह आशंका जताई जा रही है कि उसने अपनी प्रेमिका से बात करते हुए खुद को गोली मारी है. इधर सूचना पाकर जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल की सील कर फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करगी. मृतक के भगिना धनंजय मिश्र ने बताया कि सुरंजन मिश्रा बिहार के सासाराम का रहने वाला है और यहां उनके पास कलेक्शन का काम करता था. उसकी शादी नही हुई है और बिहार के सासाराम की ही किसी लड़की के चक्कर में फंसा हुआ था. वह बसों में लाइन टेकरी का काम करता था. वह लड़की इसके साथ नही रहना चाहती थी जिस वजह से निरंजन काफी परेशान रहा करता था. वह बीते कई दिनों से इस बात को लेकर उनसे बात भी करता था. संभवतः इसी कारण से उसने खुद को गोली मारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है की मृतक के पास पिस्तौल कहां से आई है.





