
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की घटना हुई. घटना की सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. हालांकि दोनो पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है. (नीचे पूरी खबर देखे)

एक पक्ष से मीना देवी ने बताया कि पंचवटी नगर में उनकी एक जमीन है जिसपर वो अपना घर बना रही है. आज शाम को बस्ती के ही रविंदर गुप्ता, उनकी पत्नी उषा गुप्ता, बेटा दीपू और बेटी मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. इसी बात को लेकर वे लोग बातचीत करने उषा गुप्ता के घर गए थे. इसी बीच उनलोगो ने हमला कर दिया. उधर से गुजर रहे हनी सिंह ने दीपू को हथियार दिया जिसके बाद दीपू ने फायरिंग कर दी और फरार हो गया. वहीं दूसरे पक्ष से उषा गुप्ता ने बताया कि जमीन उन्हे दान में मिली है. आज जमीन को लेकर आज मीना देवी अपने बेटे अंडा राजू और 80 से 100 लोगो के साथ उनके घर के बाहर आई और उनके घर पर पथराव कर दिया. इसी बीच अंडा राजू ने पांच राउंड फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.








