जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक बार महिला और पुरुष को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गयी है. ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र है, जहां नैन्सी कुमारी ने ठगी की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि वे गोलमुरी की रहने वाली है. मोहित कुमार सिंहा, जो मानगो आजादनगर रोड नंबर 15 का रहने वाला है, उसने तीन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. इसमें मोहित ने नैन्सी कुमार से 7500 रुपये, आदित्य चौबे से 10 हजार और ऐनी पुष्पा प्रसन्ना से 3 हजार रुपये की ठगी की है. मोहित ने उन्हें टाटा मोटर्स में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की थी. उसने लोगों को भवनात्मक रुप से बिमारी का बहाना कर पैसे वसूले. उसने टाटा मोटर्स के नाम से फर्जी मेल और फर्जी इंटरव्यू भी लिया. फिर नौकरी नहीं मिलने पर सभी ने धन राशि वापस मांगी तो मोहित ने फोन उठाना बंद कर दिया. इस पर थाना प्रभारी से प्रीड़िताओं ने उचित कार्रवाई कर धनराशि वापस करने की मांग की है.



