जमशेदपुर : जमशेदपुर में समाजसेवी का चोला ओढ़कर लोगों से ठगी करने वाले चंदन यादव को पुलिस जेल भेज रही है. उसके खिलाफ 50 से अधिक फर्जीवाड़ा सामने आया है. सिदगोड़ा, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, बिरसानगर, टेल्को समेत विभिन्न थाना क्षेत्र के लोग जुगसलाई थाना पहुंचे, जहां लोगों ने अपनी अपनी शिकायत थानेदार के सामने रखी. एक व्यक्ति ने बताया कि उनका दो लाख रुपये का टीएमएच में बिल माफ कराने के लिए एक लाख रुपये ले लिये, जिसके बाद वह पैसा भी नहीं दिया और फिर एक लाख रुपये डकार गया.(नीचे भी पढे)
इसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी थी. चंदन यादव के खिलाफ कई सारी धाराओं में केस दायर कर पुलिस जेल भेज रही है. उसको पुलिस ने घर से पकड़ा और फिर पहले सिदगोड़ा, फिर बिरसानगर और फिर जुगसलाई थाना में रखकर पूछताछ कर रही है. अपनी पत्नी के साथ मिलकर चंदन यादव लगातार इस तरह की ठगी का काम करता था.




