जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से चैंबर के पूर्व मानद महासचिवों के सम्मान में चैम्बर भवन में प्लेटिनम जुबिली वर्ष के अंतर्गत ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का शनिवार को अनावरण हुआ. इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गैलरी का अनावरण किया. रक्षा राज्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वदेशी अपनाएं आत्मनिर्भर भारत बनाएं पोस्टर का भी लोकार्पण किया. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. (नीचे भी पढ़ें)

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर के इतिहास में महासचिवों के रूप में चैम्बर के स्थापना काल से अबतक शहर के जिन गणमान्य लोगोंे ने अपना कर्तव्य निभाते हुये व्यवसायी एवं उद्यमी हित के प्रति अपनी सेवा दी है, ऐसे लोगों को चैम्बर ने सम्मानित करने के उद््देश्य से इसे बनाया गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में पूर्व अध्यक्ष फोटो गैलरी का अनावरण किया गया था। चैम्बर में हमेशा से यह परंपरा रही है कि इसके संस्थापक सदस्यों एवं इसे यहां तक सफलतापूर्वक अपने दृढ़ निश्चयों एवं कार्यों से पहुंचाने वाले सदस्यों को सम्मान दिया जाता रहा है. यह फोटो गैलरी चैम्बर सदस्यों को महासचिवों एवं उनके द्वारा किये गये व्यवसायी एवं उद्यमी हित के कार्यों का स्मरण करायेगा और उन्हीं की तरह कार्य करने के लिये प्रेरित करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

प्लेटिनम जुबिली वर्ष परिचय पूर्व महासचिव जिन्होंने अबतक अपनी सेवा चैम्बर में दी है, उनमें हरिनारायण पारीक 1948 तक, मोहिनी मोहन दत्ता (1948 से 1952 तक), श्यामजी भाई एन. टाँक (1952-1962), सत्यनारायण मित्तल (1961-1970, 1972-1978 एवं1982-1984) रामअवतार चाचरा (1970-1972), डी.पी. सरावगी (1978-1982), आर.एन. अग्रवाल (1984-1985), जीआर गोलेच्छा, (1985-1987), मुरलीधर केडिया (1987-1989), ए.के. श्रीवास्तव (1989-1991), वी.के. तुलस्यान (1991-1993) एस.के. नरेडी (1993-1995, 1999-2001), निर्मल काबरा (1995-1997), आर.जी. अग्रवाल (1997-1998), हरिशंकर संघी (1998-1999), सुरेश सोंथालिया (2001-2003, (2005-2007) (2009-2011) आर.एन. गुप्ता (2003-2005) गोपाल कृष्ण शरण (2007-2008) सुभाष सिंघल (2008-2009), विजय आनंद मूनका (01.01.2012 से 30.09.2013), (01.10.2017 से 30.09.2019). श्रवण कुमार काबरा (01.10.2013 से 30.09.2015) प्रभाकर सिंह (01.10.2015 से 30.09.2017), भरत वसानी (01.10.2019 से 30.09.2021) शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि चैम्बर ने व्यवसायी एवं उद्यमी हित के प्रति अपने जिम्मेदारी निभाई हें और इससे संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार, प्रशासन एवं व्यापारी उद्यमियों के बीच सेतु का कार्य किया है. आज चैम्बर जिस ऊंचाई पर है इसे यहां तक लाने में इनके पूर्व अध्यक्षों, महासचिवों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि डिफेंस के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोर-शोर से काम किया जा रहा है. झारखण्ड के उद्यमियों और व्यवसायियों को इस क्षेत्र में अपनी काबिलियत सिद्ध करनी है. इसके लिए रक्षा मंत्रलाय के द्वारा रांची में आगामी 19, 20 एवं 21 सितंबर को डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रक्षा क्षेत्र में आवश्यक रक्षा सामग्रियों से उद्यमी व्यवसायी को अवगत कराया जायेगा, जिससे वे इस क्षेत्र में अपने उत्पादन शुरू कर सकें. उन्होंने जमशेदपुर के व्यवसायियों का उक्त डिफेंस एक्स्पो में हिस्सा लेकर लाभान्वित होने के लिए आह्वान किया. समारोह के पश्चात रक्षा राज्यमंत्री ने पूर्व महासचिवों एवं दिवंगत महासचिवों के परिजनों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाएं अभियान के साथ है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, ए.के. श्रीवास्तव, निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया, प्रभाकर सिंह, भरत वसानी, दिलीप गोलछा, नंदकिशोर अग्रवाल, मनोज गोयल, अमीश अग्रवाल, मोहित मूनका, सुमन नागेलिया, सन्नी संघी, पीयूष गोयल, आकाश मोदी, प्रतीक अग्रवाल कौशिक मोदी, दीपक चेतानी, शुभम सेन, पवन नरेडी, कमलेश गुप्ता, कुलवंत सिंह बन्टी के अलावा बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे.




